सादगी की मिसाल पेश करेंगे विधायक दीपेश साहू, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह में लेंगे सात फेरे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से विधायक दीपेश साहू सादगी और सामाजिक संदेश की अनूठी मिसाल पेश करने जा रहे हैं। वे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में अपनी जीवनसंगिनी तरुणा साहू के साथ सात फेरे लेंगे।

31 मई को बेमेतरा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू अन्य 23 जोड़ों के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। आमतौर पर इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवक-युवतियों का विवाह कराया जाता है, लेकिन विधायक का इसमें शामिल होना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।

विधायक दीपेश साहू के इस फैसले को सादगी, सामाजिक समानता और सरकारी योजनाओं के प्रति विश्वास का संदेश माना जा रहा है। जिला प्रशासन भी इस आयोजन को खास और यादगार बनाने की तैयारी में जुटा हुआ है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *