धान खरीदी की तारीख मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि इस बार प्रदेश में में धान खरीदी एक नवंबर से पहले होगी। मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि धान खरीदी मौसम पर आधारित प्रक्रिया है,

इसलिए धान खरीदी पर कैबिनेट निर्णय लेगी। बता दें कि प्रदेश में इस बार नवंबर में ही विधानसभा चुनाव हैं ऐसे में कांग्रेस सरकार किसानों से किसी तरहा का विरोध नहीं लेना चाहेगी। इसके पहले खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में 1 नवंबर से ही धान खरीदी की गई थी। लेकिन इस बार सरकार इसके पहले से ही खरीदी करने का प्लान बना रही है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *