रायपुर में 5 जुलाई को मेगा रक्तदान महोत्सव, 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

रायपुर । मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में 5 जुलाई रविवार को मेगा रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन, रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मो दिवास, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर इन्फिनिटी एवं इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

कार्यक्रम का आयोजन सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विमतारा हॉल, शंकर नगर, रायपुर में किया जाएगा। इस रक्तदान शिविर में 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है।

आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

इस महाअभियान में DKMS Foundation India, ICAI (Raipur Branch) और आशीर्वाद ब्लड सेंटर का विशेष सहयोग रहेगा। आयोजकों ने नागरिकों, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रक्तदान करने की अपील की है।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह आयोजन समाज में सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *