भाजपा डभरा मंडल की बैठक संपन्न, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के निर्देश पर संगठनात्मक विषयों पर बैठक में हुआ आमूलचूल परिवर्तन, मंडल अध्यक्ष घासीराम अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई बैठक, मंडल के पदाधिकारी ही होंगे शक्ति केंद्रों के प्रमुख

सक्ति-08 जनवरी को डभरा मंडल की आवश्यक बैठक देवसर भवानी मंदिर डभरा परिसर में रखी गई,जिसमे क्षेत्रीय संगठन प्रभारी अजय जामवाल द्वारा बताए गए 25 कार्य बिंदु पर बिस्तार से चर्चा किया गया, साथ ही शक्ति केंद्र के प्रभारियों को भी जो शक्ति केंद्र के अंतर्गत निवास रत है, उन्हें परिवर्तन कर मंडल पदाधिकारियों को ही प्रभारी नियुक्त किया गया, बूथ स्तर पर भी पालको को भी दूसरे ग्राम से बनाए जाने पर चर्चा किया गया , मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम जिन पंचायतों में नही पूर्ण किया गया है उसे जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु आग्रह किया गया

प्रधानमंत्री जी के मन की बात को अनिवार्य रूप से सुनने हेतु सभी व्यवस्था बनाए जाने की बताई गई बैठक में भाजपा जिला मंत्री नेतराम चंद्रा, मंडल अध्यक्ष घासीराम अग्रवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य युवराज चंद्रा, जिला विशेष आमंत्रित सदस्य सुवन कैवर्त, सोशल मीडिया के जिला सह संयोजक दिनेश बरेठ, मंडल उपाध्यक्ष बाबूलाल चंद्रा, षष्ठी देवी चंद्रा, मंडल महामंत्री सोम चंद्रा, प्रकाश खांडे, मंडल मंत्री मनोहर साहू, अंजनी बरेठ, कुमारी बाई श्रीवास, दुलेश्वर पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष गोविंद साहू, युवामोर्चा के महामंत्री गंगा टंडन, बालेश्वर चंद्रा, बिरेंद्र चंद्रा, रघु चंद्रा, बाबूलाल कुर्रे लंबोदर बैरागी, हरिशंकर श्रीवास, बजरंग सिदार, रामलाल कर्ष, पिलेश्वर चंद्रा, मिलन कुर्रे, राजू बरेठ, बहरता चंद्रा, तुलसी मैत्री, गिरधारी चंद्रा समयलाल अजय, भगवानदास अजगल्ले सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष घासीराम अग्रवाल ने बताया कि विगत दिनों जिला भाजपा कार्यालय शक्ति ने संपन्न बैठक के दौरान महत्वपूर्ण विषयों पर दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी तारतम्य में आज यह मंडल की बैठक संपन्न हुई है, तथा आने वाले दिनों में जिला एवं प्रदेश के निर्देश पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी|

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *