भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक 2026 को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

रायपुर । भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में आज मंत्रालय महानदी भवन, रायपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव श्री विकासशील ने की।

बैठक में विधेयक में प्रस्तावित संशोधनों के अनुमोदन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने विधेयक से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।

इस बैठक में मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, विधि एवं विधायी विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनीष कुमार ठाकुर, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. रोहित यादव तथा सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री रजत कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में प्रस्तावित संशोधनों के संबंध में अधिकारियों के बीच विचार-विमर्श हुआ। विधेयक के अनुमोदन से जुड़ी प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा की गई।

गौरतलब है कि बैठक का मुख्य उद्देश्य भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के प्रस्तावित संशोधनों पर विचार कर उनके अनुमोदन के संबंध में आवश्यक चर्चा करना था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *