बिजली कंपनी में 1235 पदों पर बंपर भर्ती, AE-JE समेत डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में 1235 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है। राज्य गठन के बाद बिजली कंपनियों में यह अब तक की बड़ी भर्तियों में से एक बताई जा रही है।

इन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती के तहत सहायक अभियंता (AE), कनिष्ठ अभियंता (JE), प्लांट अटेंडेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फायर ऑफिसर एवं स्टाफ, विधि विभाग, वित्त अधिकारी और सुरक्षा विभाग सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

किस कंपनी में कितने पद?

  • स्टेट पावर जनरेशन कंपनी: 547 पद
  • स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी: 415 पद
  • कॉमन कैडर: 177 पद
  • स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी: 96 पद

कुल 1235 पदों में द्वितीय वर्ग के 189, तृतीय वर्ग के 711 और चतुर्थ वर्ग के 335 पद शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

भर्ती से संबंधित विज्ञापन ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) विभाग द्वारा जारी किया गया है। पदवार योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन की अंतिम तिथि और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक पोर्टल CSPC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक अभ्यर्थी पात्रता की शर्तें जांचने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

67 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली देने पर जोर

इस भर्ती का उद्देश्य प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग को पूरा करने के साथ विद्युत कंपनियों के मानव संसाधन को मजबूत करना है। राज्य में 67 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *