कपड़ा दुकान में भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

कोरबा | कोरबा शहर के पावर हाउस रोड स्थित एक कपड़ा दुकान में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई, जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 12 बजे स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलते देख तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना के समय बाजार बंद था, जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि आग पास की दुकानों तक नहीं फैली।

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दुकान मालिक को भारी नुकसान हुआ है और प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *