विवाहिता ने खुद को आग लगाकर किया सुसाइड

रायगढ़। रायगढ़ जिला मुख्यालय से 10 KM दूर गांव महापल्ली में एक विवाहिता की बुरी तरह से जलने से मौत होने की खबर है। उसकी आग बुझाने के चक्कर में उसका पति भी झुलस गया है। घरवालों के 112 को फोन लगाने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाने आए एंबुलेंस ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अभी तक पूरी घटना का विवरण नहीं मिला है।

बताया जाता है की आग से जली महिला दुतिका राठिया का विवाह दो साल पहले महापाल्ली के दिलीप राठिया से हुई थी। दोनों का दाम्पत्य ठीक से चल रहा था की मंगलवार की सुबह उनके घर में आग लगने की आशंका से मोहल्ले के लोग उनके घर की ओर भागे जहां उन्होंने मृतक दूतिका को जलते हुए देखा और उसका पति दिलीप उसकी आग बुझा रहा था।

इसके बाद ग्रामीणों ने 112 और एंबुलेंस को कॉल किया। एंबुलेंस पहुंची लेकिन महिला को मृत पाया तो एंबुलेंस वापस चली गई। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मृतक ने आग लगाई या कैसे जली। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पहुंचनेवाली है उसके जांच के बाद ही पता चलेगा कि घटना कैसे हुई ?

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *