अंतर्मन में संजोए सुनहरे सपने जीवंत आकार ले सके,यह अपेक्षा उनकी भी, जिनकी पहली पारी बिखर गई-सियाराम अग्रवाल, समाज के विधवा,विधुर तलाकशुदा एवं 35 वर्ष से बड़े लड़के लडकियों का आनलाईन परिचय सम्मेलन,अब तक जुड़े 450 लड़के लड़कियां ,नया पंजीयन हुआ बंद-
सक्ती- ऐसे लड़के लड़कियां जिनके दांपत्य जीवन में किन्ही कारण वश व्यवधान आ गया और उनका विवाह बंधन टूट गया ऐसे लोगों की भी इच्छा रहती है कि उनका गृहस्थ जीवन फिर से बसे, उनके अंतर्मन में संजोए हुए सुनहरे सपने जीवंत आकार ले सकें यह कहना है अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल का।
उन्होंने आगे कहा कि, ऐसे ही अनेक लोगों के लिए और समाज के अनेक उन लोगों के लिये ,जिनकी उम्र अधिक हो चुकी है परंतु वे अब तक दांपत्य जीवन में नहीं बंध सके हैं,पर वे विधवा विदुर या तलाकशुदा से शादी करने के लिए तैयार हैं, ऐसे ही लोगों के दांपत्य जीवन को बसाने के विचार को दृष्टिगत रखते हुए, कोरबा की उत्साही महिलाओं की टीम द्वारा यह ऑनलाइन परिचय सम्मेलन कराया जा रहा है ।
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल, मंगल परिणय ग्रुप के संयोजक सत्यनारायण लिखमानीया ,चेयरमैन श्री अशोक अग्रवाल ने बताया कि
संगठन के मंगल परिणय ग्रुप द्वारा आयोजित अखिल भारतीय स्तर पर ऑनलाइन परिचय सम्मेलन में अब तक 450 से अधिक लड़के एवं लड़कियां जुड़ चुके हैं,ये सभी इस परिचय सम्मेलन के माध्यम से विधवा विधुर तलाकशुदा से शादी करना चाहते हैं , वे सभी जूम मीटिंग के माध्यम से एक दूसरे से मुलाकात करेंगे और अपना नया जीवन साथी चुन नई गृहस्थी बसाने की ओर अग्रसर होंगे ।मंगल परिणय परिवार के द्वारा यह कार्यक्रम रजिस्ट्रेशन से लेकर परिचय सम्मेलन और सामूहिक विवाह तक पूर्णतया निःशुल्क रहेगा।
परिचय सम्मेलन पश्चात ,इच्छुक जोड़ों का सामूहिक विवाह भी पूर्ण विधि- विधान के साथ आगामी शुभ मुहूर्त में सम्पन्न कराया जाएगा,पूरे भारत से विधवा,विधुर तलाक शुदा लड़के लडकियो का , या 35 वर्ष से बड़े लड़के लडकियो का पहली बार आन लाईन परिचय सम्मेलन 19 सितम्बर दिन रविवार को होने जा रहा है। इसकी जोर शोर से तैयारियां पूरे 2 महीने से चल रही थी, नए प्रत्याशियों के लिए रजिस्ट्रेशन अब बंद किया जा चुका है, अब तक 500 के लगभग पंजीयन आ चुके हैं।

संस्था के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ‘राजू’ , अशोक मोदी कोरबा एवं कोरबा के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया ने बताया कि
यह पूरा कार्यक्रम कोरबा के अग्रवाल समाज की महिला टीम के द्वारा संचालित किया जा रहा है उनके ही अथक प्रयत्नों से इतने पंजीयन आ सके हैं इतने पंजीयन आना ही कार्यक्रम की सफलता का सूचक है इस कार्यक्रम की संयोजिकाऐं हैं ,शोभा केडिया, निशा अग्रवाल , सरोज सुनालिया, अर्चना अग्रवाल, पिन्की सिंघल , मनीषा मोदी , रिन्कू गुप्ता सुमन सिंघानिया, समता अग्रवाल, शशी अग्रवाल एवं उमा बंसल, ये सभी बड़े जोर शोर से कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई हैं।
शोभा केड़िया एवं निशा अग्रवाल ने बताया कि, आन लाईन परिचय सम्मेलन मे अपना पूरा परिचय प्रतिभागी को स्वयं ही देना होगा, पिछले 2 सितंबर को इसकी पूरी रिहर्सल की जा चुकी है व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लड़के और लड़कियों के मध्य उनके बायोडाटा का आदान प्रदान किया जा चुका है जिसकी वजह से बड़े ही उत्साह वर्धक समाचार सामने आ रहे हैं जब वे एक दूसरे से जूम मीटिंग के माध्यम से मुलाकात करेंगे तो निश्चय ही सफलता प्राप्त होगी ,अभी तक जितने भी परिचय सम्मेलन हुए है उन सबसे अलग और नये तरीके से घर बैठे पूर्णत निशुल्क होगा यह कार्यक्रम। प्रतिभागियों की अधिक संख्या को देखते हुए 19 सितंबर को पहला चरण एवं बाद में अन्य तिथियों को विभिन्न चरणों के माध्यम से इस कार्यक्रम को पूरा करेंगे,अग्रवाल सभा कोरबा ने अपील की है कि, जितने भी समाज के जागरूक व्यक्ति हैं और किसी भी तरह से समाज सेवा में इंटरेस्ट रखते हैं वह आगे आए और इस ऑनलाइन परिचय सम्मेलन का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें स्वयं भी जुड़े और अपने परिचितों को भी जोड़ें,इस परिचय सम्मेलन के माध्यम से जरुरतमंदो के लिये प्यारा सा जीवन साथी का चुनाव करने में उन्हें मदद करें।
