सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: टेकला जंगल में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, तोयामेटा से 24 लाख नकद मिले

नारायणपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। टेकला जंगल में हथियारों का बड़ा डंप बरामद किया गया है, जबकि तोयामेटा क्षेत्र से 24 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग स्थानों पर यह बरामदगी की।

टेकला जंगल में हथियारों का जखीरा मिला

टेकला जंगल में की गई कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों को इंसास, एसएलआर और .303 रायफल सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री मिली है। अधिकारियों के अनुसार, यह सामग्री नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई थी।

तोयामेटा से 24 लाख रुपये बरामद

इसी अभियान के तहत छोटेडोंगर के तोयामेटा जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में तलाशी के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाए गए 24 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। माना जा रहा है कि यह रकम संगठन की गतिविधियों के लिए रखी गई थी।

सर्च अभियान जारी

सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन जारी रखा है। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और आने वाले दिनों में और भी बरामदगियां हो सकती हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *