रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। विभाग ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के कुल 92 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार कई जिलों में पदस्थ ASP और DSP अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक आवश्यकता और पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
ओ.पी. शर्मा को मिली मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी
तबादला आदेश के तहत ओ.पी. शर्मा को सेनानी, 4वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (माना, रायपुर) के पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।
कई जिलों के ASP-DSP बदले गए
गृह (पुलिस) विभाग के आदेश में राज्य पुलिस सेवा के 92 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें विभिन्न जिलों में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर बदलाव
राज्य सरकार द्वारा किए गए इस बड़े फेरबदल को पुलिस प्रशासन में व्यापक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। नई पदस्थापनाओं के बाद जिलों में कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है।