ट्रंप सरकार में बड़ा राजनीतिक भूचाल, खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा

अमेरिका  | अमेरिका  की राष्ट्रीय खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भेजे गए पत्र में जानकारी दी कि वह 30 जून को आधिकारिक रूप से पद छोड़ देंगी।

तुलसी गबार्ड ने अपने पत्र में लिखा कि अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रगति हुई है, लेकिन अभी भी खुफिया तंत्र में काफी काम किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा, “हमने काफी प्रगति की है, लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है।”

इस्तीफे के पीछे क्या वजह?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गबार्ड का इस्तीफा केवल व्यक्तिगत निर्णय नहीं माना जा रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि व्हाइट हाउस ने उन्हें पद छोड़ने के लिए दबाव बनाया था। वहीं दूसरी ओर, Fox News ने यह भी रिपोर्ट किया कि उनके इस्तीफे की एक वजह उनके पति की स्वास्थ्य स्थिति (कैंसर) हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ समय से प्रशासन में उनके और ट्रंप के बीच नीतिगत मतभेद बढ़ते जा रहे थे, खासकर ईरान और वेनेजुएला को लेकर।

ट्रंप का बयान

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि गबार्ड ने अपने कार्यकाल में अच्छा काम किया, लेकिन वह 30 जून को पद छोड़ देंगी।

कौन हैं तुलसी गबार्ड?

तुलसी गबार्ड का जन्म 1981 में अमेरिकी समोआ में हुआ था। उनका परिवार बाद में हवाई में बस गया। उनकी मां ने बाद में हिंदू धर्म अपनाया, जिसके बाद उनका नाम “तुलसी” रखा गया।

वे पहले डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद रही हैं और बाद में 2022 में पार्टी छोड़कर ट्रंप के करीब आ गईं। 2024 में वह रिपब्लिकन पार्टी में शामिल हो गईं और ट्रंप के राजनीतिक रुख का समर्थन करने लगीं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *