कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पांडातराई नगर में गुप्ता धर्मशाला के पास स्थित एक टेंट हाउस और फर्नीचर दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पांडातराई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका:
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग ने देखते ही देखते दुकान को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।
लाखों का सामान जलकर राख:
आग की चपेट में आने से दुकान में रखा फर्नीचर, टेंट सामग्री और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
जनहानि टली:
अच्छी बात यह रही कि घटना के समय दुकान के भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि स्थानीय लोग आग की भयावहता को लेकर दहशत में हैं।