एनडीए गठबंधन की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बनाये जाने पर महेश गागड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार व्यक्त किया

 एनडीए गठबंधन द्वारा द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित करने पर भाजपा ने आभार व्यक्त किया

आजादी के अमृत महोत्सव में जनजातीय समाज को मिल रहा है सर्वोच्च सम्मान

एनडीए गठबंधन द्वारा द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित करने पर आभार व्यक्त करने हेतु भाजपा दंतेवाड़ा द्वारा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार प्रेसवार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया | इस प्रेसवार्ता को पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने सम्बोधित किया | गागड़ा ने कहा की राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जनजातीय समाज की अस्मिता की आवाज़ है। उनके राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने से सर्वसमाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है कि समाज के अंतिम व्यक्ति के सेवाभाव की प्रतीक मुर्मू राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर चुनावी समर में है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दूरगामी फैसले का जनजाति गौरव समाज की ओर से स्वागत करते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में 32 प्रतिशत जनजाति समुदाय की आबादी है। इसलिए भी हमारे लिए यह पल सदैव स्मरणीय होगा कि देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था के प्रमुख के रूप में वह समाज से प्रतिनिधि करने वाली पहली जनजाति महिला होंगी। देश की आजादी के बाद यह पहली बार इस तरह का फैसला लिया गया है कि जनजाति समुदाय की प्रतिनिधित्व करने वाली द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी बनाई गई है।


द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल भी रही हैं। उनका कार्यकाल अनुकरणीय व प्रेरणादायी रहा है। वे सथाल जनजाति का प्रतिनिधित्व करती है। इसके साथ ही उड़ीसा प्रदेश सरकार में मंत्री व संगठन के कई दायित्वों में कार्य करते हुए वे समग्र समाज के हित के लिए सदैव कार्य करती रही हैं। आजादी के इतने वर्षों के बाद भी जनजाति समाज उपेक्षित रहा है जिन्हें समाज के मुख्यधारा में जोड़ने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग से जनजातीय मंत्रालय बनाकर समाज के विकास को नवगति दी है। उसी दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं। देश के 12 करोड़ से ज्यादा जनजाति समाज की आबादी है। इस ऐतिहासिक फैसले से समाज का हर वर्ग बेहद प्रसन्न है और मुर्मू के राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होने के बाद से ही समाज के हर के तरफ उत्साह का वातावरण है। वे सदैव संघर्ष की राह पर चलकर सामाजिक, राजनीतिक सुचिता के लिए कार्य करती रही है। हम सबको विश्वास है कि वह देश की भावनाओं के अनुरूप हमेशा कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के सांसद, विधायकों को मुर्मू के पक्ष में मतदान कर मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्ती भूमिका निभाना चाहिए। हम अन्य दलों के विधायक, सांसदों से भी मुर्मू को समर्थन देने की अपील करते हैं। यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि देश के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(एनडीए) ने जनजातीय समाज की संस्कृति, अस्मिता, व्यवहार को सम्मान और प्राथमिकता देते हुये उसी समाज की सम्मानित सदस्या श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को देश के सर्वोच्च ” राष्ट्रपति ” पद के लिये प्रत्याशी बनाया है। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है की लोकतान्त्रिक व्यवस्था के सर्वोच्च पद “राष्ट्रपति” हेतु किसी जनजातीय समाज के महिला को प्रत्याशी बनाया गया है इसके लिये में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का आभार व्यक्त करता हु साथ ही उन्होंने कहा कि वे स्थानीय विधायक देवती कर्मा से भी आग्रह करते है की वे भी महिला एवं जनजातीय समाज से है इसलिये वे भी जनजातीय समाज से महिला उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें एवं वे आशा करते है की उनका भी समर्थन अवश्य मिलेगा | इस प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाअध्यक्ष चैतराम अटामी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्ना मरकाम,महामंत्री धीरेन्द्र प्रताप,जिला उपाध्यक्ष राकेश कुशवाह, मुकेश शर्मा,महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष ओजस्वी मंडावी,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीष सुराना, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक बाजपेई, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य रामु नेताम,मंडल अध्यक्ष श्रवण कड़ती, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष खीरेन्द्र ठाकुर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल ठाकुर, जनपद सदस्य राजेश कश्यप,अनुज भदौरिया श्रीकांत राव उपस्थित हुए |

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *