भगवान शिव के रुद्रभिषेक से मिलता है मनचाहा वरदान – पंडित नेमेष त्रिपाठी 

 तिल्दा नेवरा, वैसे तो भोलेनाथ सरल उपासना से भी प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन रुद्राभिषेक उन्हें सबसे अधिक प्रिय है। इसे शुद्ध मन से उचित समय पर किया जाना चाहिए।
इसी सावन मास की कड़ी में ग्राम मोहरेगा में 51 जोड़ों द्वारा शिव जी का महा रूद्र अभिषेक कार्यक्रम संपन्न किया गया। ग्राम की सभी युवक-युवती बुजुर्ग महिला पुरुष का बहुत बड़ा योगदान रहा।

रुद्राभिषेक महादेव को प्रसन्न करने का रामबाण उपाय माना जाता है। ज्योतिषों व पंडितों के अनुसार सही समय पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करके आप मनचाहा वरदान पा सकते हैं। क्योंकि शिव के रुद्र रूप को ये अभिषेक बहुत प्रिय है।

पंडित नेमेस त्रिपाठी
के अनुसार भगवान शिव का रुद्राभिषेक बहुत प्रभावी और महत्वपूर्ण होता है, इसे शुद्ध मन से उचित समय पर किया जाना चाहिए। ऐसा करने से रुद्रभिषेक करने वाले की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं….

रुद्राभिषेक की महिमा
पंडित त्रिपाठी के अनुसार वैसे तो भोलेनाथ सबसे सरल उपासना से भी प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन रुद्राभिषेक उन्हें सबसे अधिक प्रिय है। कहते हैं कि रुद्राभिषेक से शिव जी को प्रसन्न करके आप असंभव को भी संभव करने की शक्ति पा सकते हैं।

मान्यता के अनुसार रुद्र भगवान शिव का ही प्रचंड रूप हैं। और शिव जी की कृपा से सारी ग्रह बाधाओं और सारी समस्याओं का नाश होता है।
शिवलिंग पर मंत्रों के साथ विशेष चीजें अर्पित करना ही रुद्राभिषेक कहा जाता है। रुद्राभिषेक में शुक्ल यजुर्वेद के रुद्राष्टाध्यायी के मंत्रों का पाठ किया जाता है।
वहीं सावन में रुद्राभिषेक करना ज्यादा शुभ माना जाता है। यह भी मान्यता है कि रुद्राभिषेक करने से मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती हैं। रुद्राभिषेक कोई भी कष्ट या ग्रहों की पीड़ा दूर करने का सबसे उत्त

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *