कन्या आवासीय विद्यालय बचेली में विधिक साक्षरता दिवस का हुआ आयोजन

किरन्दुल-अविनाश कुमार दुबे अध्यक्ष न्यायाधीश तालुका विधिक सेवा समिति बचेली के निर्देशन पार तालुका विधिक सेवा समिति बचेली द्वारा आज कन्या आवासीय विद्यालय (पोटाकेबिन) मांझीपारा बचेली में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यकम में अविनाश कुमार दुबे द्वारा पाक्सो एक्ट, गुड टच बेड टच, टोहनी प्रताड़ना अधिनियम, दहेज प्रथा जैसी अन्य कानूनी जानकारी बच्चों को दी गई। अधीक्षिका दीपमाला वेक को अध्यक्ष/ न्यायाधीश तालुका विधिक सेवा समिति बचेली द्वारा महिलाओं से संबंधित कानूनी पुस्तक और बालिका कुमारी मारिया सोनानी को भारत का संविधान पुस्तक प्रदान की गई। आवासीय विद्यालय में बालिकाओं को कानूनी से संबंधित लघु फिल्म दिखाई गई।

और बालिकाओं में कुमारी मारिया सोनानी द्वारा पूछे गए भ्रष्टाचार से संबंधित कुमारी दुर्गा ओयाम द्वारा विधिक सहायता से संबंधित एवम रिंकी इक्का द्वारा बाल विवाह से संबंधित किए गए प्रश्नों के जवाब द्वारा बखूबी उदारता पूर्वक दिए गए। उनके बारे में कानून से संबंधित जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में अधीक्षिका सहित (अनुदेशक) यशोदा रामटेके,(अनुदेशक ) सुमित्रा यादव कर्मचारियों में रबीना ठाकुर, गोपाल ठाकुर , राजमनी, वेदवती नाग एवम न्यायालय / तालुका विधिक सेवा समिति बचेली से शिव कुमार सूर्या (एसिटेंट ग्रेड ३) ब शिव कुमार तोगर (स्टोनो) उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *