किरंदुल । नगर पालिका परिषद किरंदुल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों और स्वच्छता के संदेश को याद किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका की ओर से स्वच्छता दीदियों को पीपीई किट वितरित की गई। नगर पालिका ने स्वच्छता कार्य में जुटे कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए यह पहल की।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूबी शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि भूषण महापात्र सहित पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अभियंता संजय मारकंडे, नरेश साहू, मनरखन लाल ठाकुर और गौरी शंकर तिवारी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता कर्मियों के प्रति सम्मान और उनके कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।