गुरु पूजन कर किरंदुल भाजपा ने मनाया गुरु पुर्णिमा कार्यक्रम

किरंदुल।भाजपा किरंदुल मंडल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार नगर में गुरुपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं गुरु वंदना के साथ हुआ।

मंडल अध्यक्ष धर्मपाल मिश्रा महामंत्री संजु दास ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गुरु की विशेष महिमा है। गुरु का महत्व सम्मान और सच्ची निष्ठा,समर्पण का भाव हमेशा रहता आया है उसी परंपरा को हम सब आगे बढ़ा रहे है।कार्यक्रम के दौरान गुरुजनों ने वक्तव्य के रूप में आशीष वचनों से सबको मार्गदर्शन दिये। सेवानिवृत्त शिक्षक सुकुमार हवलादार वरिष्ठ गुरुजन के सी मंडल ने संबोधित करते हुए भारतीय ज्ञान परम्परा में महर्षि वेद व्यास के योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नगर के प्रमुख सामाजिक, आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रमुख गुरुजनों को कार्यकर्ताओ के द्वारा तिलक चन्दन कर आरती उतारी गई।

 

सबको श्रीफल देकर सम्मानित किया गया एवं गुरुजनों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया गया।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष धर्मपाल मिश्रा महामंत्री संजु दास जिला मंत्री भावना सक्सेना आर टी आई प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज छालीवाल उपाध्यक्ष दिनानाथ ठाकुर ओबीसी मंडल अध्यक्ष संदीप साव महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शालिनी कर्मा के सी मंडल आर एन त्रिपाठी युवा मोर्चा मंत्री निमाई पाल कोषाध्यक्ष राजेश वैपरल महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद प्रेमशिला मिश्रा युवा मोर्चा मंत्री बबीता गिरी शिखा सरकार कल्पना बर्मन संध्या गोलदार आरती वर्मा कृष्णा पाल परितोष सेन मीरा भोला आदि मौजूद थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *