Met Gala 2026 |दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट Met Gala 2026 का आगाज हो चुका है, और इस साल भी रेड कारपेट पर ग्लैमर, क्रिएटिविटी और हाई फैशन का शानदार संगम देखने को मिला। भारतीय दर्शकों के लिए खास पल तब आया जब मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने पहली बार Met Gala के रेड कारपेट पर कदम रखा और अपने रॉयल अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
रॉयल लुक में भारतीय विरासत:
करण जौहर ने इस मौके पर भारतीय रजवाड़ों की शान को अपने पहनावे के जरिए ग्लोबल मंच पर पेश किया। उनका यह लुक किसी राजा-महाराजा से कम नहीं लग रहा था और फैशन क्रिटिक्स से लेकर फैंस तक सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। जहां अधिकांश सितारे वेस्टर्न आउटफिट्स में नजर आए, वहीं करण ने भारतीय कला और विरासत को अपनी पोशाक के माध्यम से जीवंत किया।
Outfit की खासियत:
करण का यह खास आउटफिट ‘Framed in Eternity’ था, जिसे मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया। इस आउटफिट की सबसे खास बात थी इसका लगभग छह फीट लंबा, हाथ से पेंट किया हुआ केप, जिसे बनाने में 80 से ज्यादा कारीगरों ने 85 दिनों तक मेहनत की। यह सिर्फ एक कॉस्ट्यूम नहीं बल्कि एक चलता-फिरता आर्ट पीस था।
भारत के महान चित्रकारों से प्रेरणा:
केप पर राजा रवि वर्मा की मशहूर पेंटिंग्स जैसे Lady with the Peach , Hamsa Damayanti , Kadambari , Arjuna and Subhadra और There Comes Papa को खूबसूरती से उकेरा गया। इस वजह से करण का लुक न केवल फैशन में बल्कि कला में भी एक अलग ही स्तर पर नजर आया।
सोशल मीडिया पर करण का संदेश:
करण जौहर ने अपने इस लुक को साझा करते हुए कहा कि यह पल उनके लिए सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि कहानी कहने का जरिया था। उनका उद्देश्य राजा रवि वर्मा की विरासत को नई पहचान देना और इसे वैश्विक मंच पर पेश करना था। इस साल Met Gala की थीम Fashion is Art रही, और करण जौहर का लुक इस थीम पर पूरी तरह खरी उतरी।