IPL 2026: PBKS vs DC – धर्मशाला में टक्कर, दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

PBKS vs DC IPL 2026|आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने हैं। धर्मशाला के HPCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान  अक्षर पटेल  ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

 मुकाबले का महत्व

पंजाब किंग्स ने सीजन की शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन अब लगातार तीन हार के बाद टीम दबाव में है और वापसी की तलाश में मैदान पर उतरेगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण है। टीम ने अपने पिछले छह मुकाबलों में से पांच गंवा दिए हैं और प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर होने की कगार पर है। फिलहाल दिल्ली पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है।

इस लिहाज से यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

 धर्मशाला की पिच और मौसम रिपोर्ट

धर्मशाला की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल रहती है, लेकिन हल्की बारिश और बादलों की मौजूदगी में तेज गेंदबाजों को भी स्विंग और मूवमेंट का फायदा मिल सकता है। शाम के समय तापमान लगभग 14°C के आसपास रहेगा।

पिछले IPL मैचों के रिकॉर्ड बताते हैं कि यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का दबदबा रहा है। धर्मशाला में खेले गए 14 मैचों में 64.29% मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। वहीं, टॉस जीतकर मैच जीतने का प्रतिशत 42.86% है।

 दिल्ली कैपिटल्स की तैयारी

दिल्ली के असिस्टेंट कोच  इयान बेल ने कहा कि टीम धर्मशाला की परिस्थितियों से खुश है। उन्होंने  मिचेल स्टार्क के अनुभव को अहम बताते हुए कहा कि उनका योगदान टीम को फायदा पहुंचा सकता है। इसके अलावा उन्होंने केएल राहुल की भी तारीफ की और कहा कि धर्मशाला की परिस्थितियों में लक्ष्य का पीछा करना बेहतर विकल्प हो सकता है।

पंजाब किंग्स की रणनीति

पंजाब किंग्स लगातार हार का सिलसिला तोड़ने और टॉप पोजीशन पर वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। टीम के गेंदबाजी कोच जेम्स होप  ने कहा कि धर्मशाला का हाई एल्टीट्यूड खेल को चुनौतीपूर्ण बनाता है और यहां का मैदान बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए दिलचस्प है।

 हेड-टू-हेड आंकड़े

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले हुए हैं। PBKS ने 18 जबकि DC ने 16 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा, जिसे पंजाब ने सुपर ओवर में जीत हासिल की।

पिछले मुकाबले में PBKS ने DC के खिलाफ 265 रनों का विशाल लक्ष्य सफलतापूर्वक पीछा कर इतिहास रच दिया था। यह न केवल IPL का, बल्कि T20 क्रिकेट का भी सबसे बड़ा सफल रन चेज था।

 प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स (PBKS)
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसेन, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

दिल्ली कैपिटल्स (DC)
अक्षर पटेल (कप्तान), मिचेल स्टार्क, अन्य खिलाड़ियों की घोषणा मैच से पहले की जाएगी

लाइव मैच की जानकारी

यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से  स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क  पर टीवी और  JioHotstar ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *