सक्ती में शिक्षक गौरव अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन
सक्ती-विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा अधोसंरचना का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा के विकास में शिक्षकों का अमूल्य और महत्वपूर्ण योगदान रहा है,वे 27 मार्च को नवगठित जिला सक्ती के राधा कृष्ण मंदिर में शिक्षक गौरव अलंकरण सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के आसंदी से संबोधित कर रहे थे,डॉ महंत ने शिक्षक गौरव अलंकरण सम्मान के लिए चयनित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि अन्य शिक्षक भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट कार्य कर शिक्षा गौरव सम्मान से सम्मानित होवें।उन्होंने शिक्षकों का आह्वान कर कहा कि वे शाला में शिक्षा के अनुकूल और सकारात्मक माहौल बनाएं। पालकों से अपील कर उन्होंने कहा कि वे शिक्षकों द्वारा बच्चों से गलती होने पर मामूली सजा देने को अन्यथा न लें। संत कबीर की “गुरु गोविंद दोनों खड़े काके लागू पाय —” पंक्तियों का जिक्र करते हुए डॉ महंत ने कहा कि शिक्षा दान महादान हैं।

गुरुओं का सम्मान आदि काल से होते आ रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का दान करने वाला हर व्यक्ति सम्मान का हकदार होता है,जांजगीर चांपा जिले के प्रभारी और राज्य के राजस्व, आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार गठन होने के बाद छत्तीसगढ़ में शिक्षक गौरव अलंकरण सम्मान पुरस्कार प्रारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को सम्मान मिले यह राज्य सरकार की मंशा है। उन्होंने शिक्षा दान को महादान बताते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना हम सब का नैतिक दायित्व है।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक केशव चंद्रा ने कहा आज के शिक्षा गौरव सम्मान प्राप्त शिक्षकों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि अब इन शिक्षकों को अलंकरण का महत्व समझते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करना होगा। उन्होंने शिक्षक गौरव अलंकरण प्राप्त सभी शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी,इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता चंद्रा, उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, सर्व दिनेश शर्मा, त्रिलोक जायसवाल,रमेश राठौर, जिला शिक्षा अधिकारी खरे सहित गणमान्य नागरिक, पत्रकार, शिक्षक गण उपस्थित थे।
शिक्षक अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक-
मुख्य अतिथि डॉ चरणदास महंत और अतिथियों द्वारा चयनित शिक्षकों को शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित और पुरस्कृत शिक्षकों के नाम इस प्रकार है-शिक्षा दूत पुरस्कार (5000 नगद प्रशस्ति पत्र शाल और श्रीफल से सम्मानित) 12 शिक्षकों को सम्मानित किया गया इनमें सक्ति विकासखंड – की नीरा साहू सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला स्टेशन भाटा, नीता भारद्वाज सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला केरीबंधा, दुर्गावती चौहान सहायक शिक्षक एलबी, प्राथमिक शाला डोडकी
विकासखंड डभरा- अनीता साहू सहायक शिक्षक एल बी, जनपद प्राथमिक शाला डबरा, सीएल सिदार ,प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला पेंडरवा,
बृजेश कुमार लहरे,सहायक शिक्षक एल बी,शासकीय प्राथमिक शाला लठियाडीह,
विकासखंड मालखरोदा- गिरधारी लाल केवट, सहायक शिक्षक,एलबी, शासकीय प्राथमिक शाला नवापारा, अरविंद कुमार गवेल सहायक शिक्षक,एल बी, शासकीय प्राथमिक शाला सर्री, मुकेश कुमार यादव, सहायक शिक्षक,एल बी शासकीय प्राथमिक शाला खर्री।
विकासखंड जैजैपुर- नारायण सिदार, प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला बहेरा डीह, राजेश कुमार भैना, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला कटही,
छत्तूलाल मनहर, प्रधान पाठक ,शासकीय प्राथमिक शाला बावनबूड़ी,
जिला स्तर से 3 शिक्षकों को ज्ञानदीप पुरस्कार-इनमें
विकास खंड जैजैपुर- गीता सायतोड़ा, प्रधान पाठक, शास्त्री कन्या पूर्व माध्यमिक शाला ठठारी शामिल हैं।विकासखंड मालखरोदा – राजकुमार साहू, शिक्षक, एलबी ,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भेडीकोना। विकासखंड स्तर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राथमिक शाला प्रधान पाठकों की सूची (1000 का चेक, प्रशस्ति पत्र ,शाल और श्रीफल से सम्मानित)
विकासखंड सक्ति- मनोज कुमार लाजरस, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला कर्रापाली,विकासखंड मालखरोदा, जय सिंह राठौर ,प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला बोरकेल। विकासखंड डबरा, सीताराम पटेल,प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला मौहापाली।विकासखंड स्तर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले माध्यमिक शाला प्रधान पाठकों की सूची(1000 का चेक, प्रशस्ति पत्र, शाल और श्रीफल से सम्मानित)विकासखंड सक्ती- सुशीला बाई कंवर ,प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनगुढा। विकासखंड मालखरोदा-बीरबल प्रसाद सोनवानी, प्रधान पाठक ,शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोमा।विकासखंड डभरा- ज्ञानचंद पटेल, प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कटौद शामिल हैं।
