शक्ति शहर सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों ने उपस्थित होकर दिया अपना आशीर्वाद
सक्ती– अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद की शक्ति शाखा द्वारा 27 मार्च को स्थानीय हटरी धर्मशाला में विकलांग युवक-युवतियों के सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 10 जोड़ों का सामूहिक विवाह गायत्री परिवार शक्ति के सदस्यों के सहयोग से वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान के साथ संपन्न कराया गया, 10 जोड़ों में धनसाय साहू का विवाह उमा निषाद के साथ, किशन सिंह बसना का विवाह हेमलता चौहान के साथ, हेमलाल सेन खेड़ीगांव का विवाह रेवती सेन के साथ, कन्हैयालाल चूल्हापतरा का विवाह मोनिका साहू के साथ, बूंदराम पटेल का विवाह गौरी पटेल के साथ, फूल सिंह ठाकुर का विवाह यशोदा ठाकुर के साथ,जितेंद्र कुमार का विवाह तेरस बाई कुंभकार के साथ, वीर नारायण विश्वकर्मा का विवाह लीलावती विश्वकर्मा के साथ, उदय राम केवट चिंगरा सरार का विवाह चेमिन केंवट के साथ एवं रोशन दास का विवाह पूजा मानिकपुरी के साथ संपन्न हुआ, इस अवसर पर जहां लोगों ने उपस्थित होकर सभी 10 जोड़ों को अपना आशीर्वाद एवं उपहार सामग्री दी तो वहीं अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद की शक्ति शाखा की ओर से भी सभी नवयुगल जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र एवं उपहार सामग्री प्रदान की गई
आशीर्वाद समारोह का शुभारंभ संध्या समय हटरी धर्मशाला के सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें समारोह का शुभारंभ भारत माता एवं अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के संस्थापक डॉ डी.पी अग्रवाल के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, इस दौरान मंच पर उपस्थित अतिथियों में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गीता नेवारे, न्यायधीश सुश्री भारती कुलदीप,अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विनय कुमार पाठक, राष्ट्रीय महामंत्री मदन मोहन अग्रवाल,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल राजू, डॉ हरीकृष्ण अग्रवाल अकलतरा, परिषद की शक्ति इकाई के अध्यक्ष लखन लाल अग्रवाल, महामंत्री अमर लाल अग्रवाल कांट्रेक्टर, नगर पालिका शक्ति की अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं हाईकोर्ट एडवोकेट गोविंदराम मिरी, अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, दृष्टिबाधित विकास मंच छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष वेंकटेश राव महासमुंद, महासचिव राजेंद्र कुमार बेहरा शक्ति, परिषद की शक्ति इकाई के संरक्षक रामअवतार अग्रवाल प्रमुख रूप से मंच पर उपस्थित थे,कार्यक्रम के दौरान आगंतुक अतिथियों का बैच लगाकर एवं रोली तिलक के साथ स्वागत किया गया,तथा इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदा खुर्द की व्याख्याता कमला दपी गबेल ने अरपा के पैरी राज गीत की प्रस्तुति दी, साथ ही भारत स्काउट गाइड परसदा खुर्द के बच्चों ने बहुत सुंदर छत्तीसगढ़ी नृत्य की भी प्रस्तुति दी, जिस पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति एवं सखी परिकर द्वारा नृत्य की प्रस्तुति पर 5200/- की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई

तो वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद गोविंदराम मिरी द्वारा भी 1100/- रुपए की नगद प्रोत्साहन राशि दी गई तथा इस अवसर पर आमंत्रित अतिथियों ने भी अपना उद्बोधन देते हुए इस आयोजन को प्रशंसनीय एवं सकारात्मक पहल बताया तथा विकलांग नव युगल जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की,तथा इस अवसर पर अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री मदन मोहन अग्रवाल ने विस्तारपूर्वक परिषद के कार्यों की जानकारी दी तथा परिषद के सेवा कार्यों में सभी को सहभागी बनने का आग्रह किया, इस अवसर पर रेखा ठाकुर ने भी अपनी पंक्तियों के माध्यम से प्रस्तुति दी, साथ ही सामूहिक विवाह को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने के लिए गल्ला किराना व्यापारी संघ शक्ति को सम्मान ग्रहण करने वाले में अध्यक्ष सुनील बंसल एवं विजय डालमिया थे,जन सेवा समिति हटरी धर्मशाला को सम्मान ग्रहण करने वालों में अशोक खेतान थे, इसके अलावा जवाहरलाल नेहरू उपाधि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शालू पाहवा, छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के स्वर्गीय नितिन सांवरिया की स्मृति में उनके पिता बसंत लाल सांवरिया तथा उनकी पुत्री नीता सांवरिया,सखी परिकर शक्ति ऋतु श्याम अग्रवाल एवम टीम, दृष्टिबाधित विकास मंच छत्तीसगढ़,मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति रीना गेवाडीन, गुड्डी अग्रवाल एवं अन्य सदस्य, भारत स्काउट गाइड शैक्षणिक जिला शक्ति की टीम राजकुमार पटेल,कमला दपी गबेल, गायत्री परिवार शक्ति, अधिवक्ता नरेश सेवक सक्ती, कथूरिया परिवार शक्ति, सत्य विद्या ज्वेलर्स शक्ति, राजेश अग्रवाल शुभम ग्रीन्स शक्ति, दीपक राजपूत दीपक बूट हाउस सक्ती, हरिओम अग्रवाल ओम ज्वेलर्स एंड मेटल्स सक्ती, मनीषा मोहन अग्रवाल, सखा-सखी जे एलएनडी कॉलेज पूर्व स्टूडेंट ग्रुप उषा कलानोरिया, आनंद मेडिको श्याम सुंदर अग्रवाल, यशोदाबाई योगी, दीपक गुप्ता दीपक गिफ्ट, विष्णु सर्विस सेंटर आनंद अग्रवाल, जागरूक वीरांगना संघ बाराद्वार, बिंदु नरेश अग्रवाल, पिंकी राजू अग्रवाल, रितु श्याम सुंदर अग्रवाल, दादी मंगल समिति बुधवारी बाजार मीना दिलीप दिलीप अग्रवाल,भारत स्काउट गाइड परसदा खुर्द के बच्चों की टीम, रामदेव अग्रवाल खरसिया, को मंच के माध्यम से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया, साथ ही इस अवसर पर अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद बिलासपुर से पधारे मदन मोहन अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल राजू, डॉक्टर विनय कुमार पाठक, डॉ हरीकृष्ण अग्रवाल, नित्यानंद अग्रवाल, डॉ अनीता अग्रवाल, पल्लवी, पूर्व राज्यसभा सांसद

गोविंदराम मिरी, राजकुमार राजू सुलतानिया,राधा किशन अग्रवाल, बीपी त्रिपाठी, मुरारी लाल परमार, बनवारी लाल अग्रवाल, प्रकाश, आर के अग्रवाल, श्याम लाल शर्मा, मनोहर लाल, राजेश पांडेय, संतोष अग्रवाल, पितांबर अग्रवाल चांपा वासुदेव सिंघानिया, डॉ हरी कृष्ण अग्रवाल, कैलाश गुप्ता, अनूप सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित थे, जिनका करतल ध्वनि के साथ शक्ति शाखा की ओर से स्वागत- अभिनंदन किया गया, तथा परिषद की केंद्रीय टीम को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया, साथ ही सामूहिक विवाह के आयोजन में जहां लोगों ने उपस्थित होकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया, तो वही आयोजन को सफल बनाने में अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद शक्ति के पदाधिकारी गण लखन लाल अग्रवाल, रामअवतार अग्रवाल, जगदीश बंसल, अमर लाल अग्रवाल,, डॉ राजेश अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, सुनील बंसल, अशोक अग्रवाल फूलचंद, ओम प्रकाश बंसल, मनोज बंसल, कपूर चंद्र अग्रवाल,ऋषि कुमार गोयल, प्रकाश चंद्र अग्रवाल ट्राली, सुरेश अग्रवाल लाला, अशोक खेतान, सुमित अग्रवाल सोनू, विकास अग्रवाल विक्कू दुल्हन, का प्रमुख रूप से योगदान रहा एवं संस्थाओं में गल्ला किराना व्यापारी संघ शक्ति, जन सेवा समिति शक्ति, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति, मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति, सखी परिकर सक्ती के भी सभी पदाधिकारी/ सदस्यों का योगदान रहा एवं कार्यक्रम के पश्चात सभी नवयुगल जोड़ो को उपहार सामग्री वितरित की गई तथा उन्हें विदाई दी गई
