इंटक जिला अध्यक्ष मीनाक्षी ने वनांचल में चलाया कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान

कवर्धा, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण महिला विभाग मीनाक्षी ने वनांचल ग्रामों में कांग्रेस की सदस्यता अभियान चलाकर महिलाओ को कांग्रेस में जोड़ने घर घर पहुंच कर संपर्क कर रही है ,अध्यक्ष मीनाक्षी जी ने कहा की कांग्रेस पार्टी गरीब,मजदूर और किसानों की हितैषी सरकार है कांग्रेस पार्टी हर वर्ग के लोगों की सरकार है हम सबको कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़कर ,सही विचारधारा को बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी और मंत्री मोहम्मद अकबर जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ और कबीरधाम में विकास के नए आयाम स्थापित किए है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कैबिनेट मंत्री मो.अकबर क्षेत्रीय विधायक ममता चंद्राकर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा एवम अध्यक्ष जिला कांग्रेस कवर्धा नीलू चंद्र्वशी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक महिला विभाग के अध्यक्ष मीनाक्षी ठाकुर ने वनांचल ग्राम सागौना ग्राम चारभाटा में डोर टू डोर ग्रामीणों से रूबरू होकर कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराकर ग्रामीण महिलाओ को कांग्रेस की मुख्य धारा में जोड़ने सदस्यता अभियान चलाया एवं छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी वनांचल वासियों को दी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *