तिल्दा नेवरा। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से मुक्तिधाम मार्ग, नेवरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सद्गुरु कबीर साहेब जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधों का रोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
यह आयोजन परम पूज्य पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहेब एवं पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहेब के आशीर्वाद तथा चार गुरु वंश बयालिस की कृपा से एसकेडीवी मिशन, तहसील तिल्दा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मिशन के पदाधिकारियों, तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
इस अवसर पर महंत परमानंद साहेब जी ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ न केवल पर्यावरण की रक्षा करते हैं, बल्कि शुद्ध वायु, जल संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने और प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सौरभ अग्रवाल, लालू साहेब, महंत कुंज दास, भूषण दास, ईश्वर प्रसाद, रमेश, सोनू, मानसिंह, प्रहलाद, देवशरण, कृष्ण कुमार, केशव, धर्मेंद्र, युगल, किशोर, संजय, विदेशी राम, अनुज, किशन, थानेश्वर, कबीर, गोविंद, श्रीमती संगीता मिश्रा, पुष्पा, लता, सरस्वती, सिमरन, सुषमा, रानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और मिशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। यह आयोजन सामाजिक सहभागिता, पर्यावरण जागरूकता और प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।