न्याय पाने के लिये लिए गरीबी बाधा नही – चेतना ठाकुर
सक्ति;राष्ट्रीय विधिक प्राधिकरण ने देश में ऐसी व्यवस्था दी है कि गरीबी न्याय के लिए बाधा नहीं हो सकती उक्त विचार जिला विधिक प्राधिकरण के निर्देश पर एवं तालुका विधिक सेवा समिति शक्ति के अध्यक्षगीता नेवारे के कुशल मार्गदर्शन में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री चेतना ठाकुर ने साप्ताहिक जेल निरीक्षण के दौरान उप जेल शक्ति में आयोजित शिविर में कहीं सुश्री ठाकुर ने कहा कि जिन लोगों के पास अधिवक्ता रखने के लिए पैसे की व्यवस्था नहीं है उन्हें विधिक प्राधिकरण वकील मुहैया कराती है ताकि न्यायालय में उनका पक्ष रखा जा सके रखा एवं उन्हें न्याय पाने में परेशानी ना हो न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री चेतना ठाकुरद्वारा जेल के बैरकोका निरीक्षण किया गया तथा विचाराधीन बंदियों से उनके समस्याओं के बारे में पूछा गया जिन विचार दिन बंदियों के वकील नहीं है उन्हें न्यायालय में वकील मुहैया कराए जाने की बात कही सुश्री ठाकुर ने कहा कि लोगों को अपराध से बचने का प्रयास करना चाहिए और ऐसे ही स्थान पर नहीं जाना चाहिए जहां अपराधिक कृत्य होने की संभावना हो इस अवसर पर सहायक जिला अधीक्षक सतीश चंद भार्गव जेल के प्रहरी एवं बड़ी संख्या में विचाराधीन कैदियों ने शिविर में भाग लिया
