शक्ति के एसबीआई एटीएम में 288 एटीएम कार्ड के साथ किसान सम्मान निधि का पैसा निकालने वाले गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

एटीएम के गार्ड की सजगता से मौके पर रात 3:00 बजे पहुंची पुलिस, करीब 500000/-लाख रुपये की रकम के साथ चार युवकों को किया गया गिरफ्तार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत एटीएम कार्ड से निकाल रहे थे पैसा

शक्ति के एसडीओ पुलिस मोहम्मद तसलीम आरिफ ने 1 जून की शाम पत्रकार वार्ता में किया खुलासा

गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों के आधार कार्ड लेकर खुलवाते थे खाता

सकती-शक्ति शहर के बाराद्वार रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में 31 मई एवं 1 जून की रात्रि फर्जी एटीएम से राशि निकालने वाले गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है, तथा यह सफलता पुलिस को एटीएम के गार्ड द्वारा दी गई सूचना के आधार पर मिली है, जिसकी जानकारी सकती पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी मोहम्मद तसलीम आरिफ ने 1 जून की देर शाम पुलिस थाना शक्ति में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया की गत रात्रि प्रतिदिन की तरह पुलिस रात्रि गश्त में थी, कि रात्री लगभग 02.30 बजे के आसपास बाराद्वार रोड़ स्थित एसबीआई एटीएम में 04 युवक खड़े थे पैसा निकाल रहे थे,जिन्हें काफी देर तक एटीएम में इन्हे खड़े देख कर वहां स्थित गार्ड सालिक राम गोंड को संदेह हुआ जिससे गार्ड द्वारा पुलिस को सूचना दिये जाने पर गश्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवकों से पूछताछ की, जिन्होंने अपना नाम 1.चेतन प्रकाश सिंह चन्द्रा पिता पुरषोत्तम चंद्रा उम्र 25 वर्ष, 2. जोगेन्द्र सिंह चन्द्रा पिता पुरषोत्तम चन्द्रा उम्र 30 वर्ष, 3. गुलेन्द्र सिंह चन्द्रा पिता पुरषोत्तम चन्द्रा उम्र 22 वर्ष, 4. खतपाल सिंह चन्द्रा पिता पुरषोत्तम सिंह चन्द्रा उम्र 34 वर्ष सभी साकिन- सारसडोल थाना मालखरौदा का होना बताये। जिनकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर सबकी तलाशी ली गयी। जिनके पास भारी मात्रा में एटीएम कार्ड जो पेमेंट्स बैंक के तथा नकदी रकम बरामद हुआ, जिन्हें पूछताछ के लिए थाना लाया गया व एटीएम कार्ड की गिनती की गयी जो 288 नग एटीएम कार्ड व 495800(चार लाख पन्चानवे हजार आठ सौ रूपया) नकदी रकम , 03 मोबाईल, 01 लैपटाॅप, 100 नग जियो सीम बरामद हुआ, जिनसे पूछताछ में बताये कि इनके पास फिनो बैंक का खाता खोलने का आईडी है, जिससे ये गांव-गांव घुमकर ग्रामिणों को किसान सम्मान निधि का पैसा दिलाने का नाम पर उनसे उनका आधार कार्ड लेकर उनके नाम से खाता खोलते है और जारी एटीएम कार्ड को स्वय रख लेते है और जब खाते में पैसा आता है तो उसके स्वयं रख लेते है, जिसका जानकारी खाता धारक को भी नहीं रहता है कि उनका खाता खुल चुका है और उनके नाम पर एटीएम कार्ड जारी हो चुका है। इस प्रकार इनके द्वारा भारी मात्रा में किसानों का पैसा का हेराफेरी किया जाता हैं

 

मामले में आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर उक्त एटीएम कार्ड व रकम मोबाईल, लैपटाॅप, सीम को जप्ती की गई है। धारा 41(1-4) जा.फौ. के तहत् उक्त सभी आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण तैयार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है तथा संबंधित बैंक से खाता धारकों का विवरण लिया जा रहा है, जिसके बाद अग्रिम कायर्वाही की जायेगी। उक्त सम्पूर्ण कायर्वाही में गश्ती दल उप निरी. बीरबल राजवाड़े, उप निरी. नवीन पटेल, आर. 355 अनिल श्रीवास, आर. 389 भागवत श्रीवास, आर. 694 संतोष गबेल , आर. 858 विजय जोल्हे एवं थाना मालखरौदा की महिला आर. धरमीन सिदार का सराहनीय योगदान रहा है

ज्ञात हो कि शक्ति पुलिस की सक्रियता एवं भारी गस्त के चलते आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं,तथा वरना ना जाने कितने किसानों की सम्मान निधि की राशि को ये गिरोह के सदस्य हड़प जाते तथा अगर यह पकड़ में नहीं आते तो आने वाले समय में न जाने कितने हजारों लोगों को अपना शिकार बनाते, शक्ति पुलिस की हर और प्रशंसा की जा रही है, साथ ही एटीएम के गार्ड की सजगता के लिए भी लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *