किरंदुल मंडल में महा जनसंपर्क कर केंद्र के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी

किरंदुल। भारतीय जनता पार्टी मंडल किरंदुल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को डोर टू डोर घूम कर महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम किया। जिले से मंडल में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी महा जनसंपर्क कार्यक्रम के जिला संयोजक दुर्गा सिंह चौहान मंडल प्रभारी सत्यजीत चौहान के नेतृत्व में बूथ क्रमांक 232,234 में घर घर जाकर मोदी सरकार के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क किया गया।

 

इस दौरान लोगों के समक्ष मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा लोगो से समर्थन मांगकर 9090902024 मोबाइल नंबर पर मिस्डकाल करने का निवेदन किया गया। इस दौरान दुकान में घर में स्टीकर चिपकाया गया तथा योजनाओं के बारे में विस्तार से छपा पंपलेट बांटा गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष धरमपाल मिश्रा जिला उपाध्यक्ष राजू छालीवाल जिला मंत्री भावना सक्सेना महामंत्री संजीव दास दीनानाथ ठाकुर मनोज छालीवाल शालिनी कर्मा सरस्वती डेहरिया जितेंद्र गुप्ता आरसी नाहक सिंगासन गुप्ता प्रकाश जैन अरुण साव नारायण लिखितकार गणेश सुर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष निमाई पाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *