Balod: सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाये जाने पर पीसीसी चीफ मरकाम बोले: हाईकमान ने सम्मान देने का किया प्रयास, जय वीरू की जोड़ी की सरकार में भूमिका और आगे भी रहेगी वही रमन सिंह को दी सीख, पहले अपने घर को झाक ले, दूसरे के घर को ताकना झांकना छोड़ दे… देखें वीडियों

बालोद। बूथ चलो अभियान के तहत पीसीसी चीफ मोहन मरकाम संजारी बालोद विधानसभा के ग्राम पलारी, कंवर, चिरचारी और करहीभदर पहुचे। जहां उन्होंने बूथ प्रभारियों से सीधा संवाद किया। बूथ के एक एक सदस्यों से सीधी बात की। इस दौरान मोहन मरकाम ने मिशन 2023 और 2024 के लिए कमर कस कर व कड़ी मेहनत करने की अपील की। साथ ही भूपेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियो को जनता तक पहुचाने की बात पर भी जोर दिया। अपने सम्बोधन में मोहन मरकाम ने कहा की भूपेश सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है, जो धान का सबसे अधिक रेट 2800 रुपये प्रति क्विंटल दे रही है। आने वाले वर्ष से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी होगी। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैय्याराम सिन्हा, जिला पंचायत सभापति मीना साहू, केदार देवांगन, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा दुबे, गुरुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित क्षेत्र के तमाम कांग्रेस के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

वरिष्ठ नेता बूथ चलो अभियान में ले रहे भाग-
पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस पूरे छत्तीसगढ़ में बूथ चलो अभियान चला रही है। ताकि हम मिशन 2023 और 2024 को लेकर हम बूथ स्तर में कैसे मजबूत हो उसकी तैयारी हम लोग कर रहे है। हमारी बूथ कमेटियां बनी है, नही बनी है, उसकी समीक्षा करते है। कुछ कमियां है, उसे दूर करने का प्रयास कर रहे है। हम अपने कार्यकर्ताओं और बूथ कमेटीयों के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नही मिल रहा है। इसी बात को जानने समझने का प्रयास हम लोग कर रहे हैं। और सभी हमारे वरिष्ठ नेता अलग-अलग विधानसभा में बूथ चलो अभियान में भाग ले रहे है।

जनता का जनादेश और आशीर्वाद 2023 में मिलेगा-
वही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बतौर अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपने कार्यकाल के आज 4 वर्ष पूरे होने पर कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें 4 साल पहले सौंपी गई थी, उसे भरपूर निभाने का प्रयास किया। इन चार सालों में 5 उपचुनाव, 14 नगर निगम, जिला पंचायत से लेकर पंचायत और हर चुनाव जीतने में सफल हुए। सत्ता और संगठन के साथ हम जनता के बीच गए। जनता का आशीर्वाद और जनादेश हमको मिला। हमें उम्मीद है फिर से 2023 में छत्तीसगढ़ की जनता का जनादेश और आशीर्वाद हमें मिलेगा।

जय वीरू की जोड़ी की सरकार में अहम भूमिका-
कांग्रेस के कद्दावर नेता और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाये जाने पर मोहन मरकाम ने कहा कि टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाकर हाईकमान ने सम्मान देने का प्रयास किया है। जब सीएम भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष हुआ करते थे, तब सिंहदेव नेता प्रतिपक्ष थे। दोनों की जुगल जोड़ी पूरे छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूती करने का प्रयास किया। टीएस सिंहदेव मेनोफेस्टो के अध्यक्ष भी थे। पूरे छत्तीसगढ़ में घूम घूमकर घोषणा पत्र किये। चुनाव में जब हम गए तो घोषणापत्र का बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा। मरकाम ने आगे कहा कि सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव की जुगल जोड़ी जय वीरू की जोड़ी की सरकार में भूमिका है, और आगे भी रहेगी। वही मोहन मरकाम ने रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि रमन सिंह पहले अपने घर को झाक ले, दूसरे के घर को ताकना झांकना छोड़ दे। 14 विधायक है, जो आपस मे ही एक दूसरे को पचा नही पा रहे है। वही कांग्रेस 70-71 सीटो से सरकार में है। आने वाले चुनाव में हम 75 का टारगेट लेकर चल रहे है। जिस ढंग से उत्साह हम लोगो में दिख रहा है, उससे 75 प्लस के साथ हम आएंगे। आज बूथ चलो अभियान के तहत पलारी में जिस तरह खेती किसानी के बावजूद कार्यकर्ता एकजुटता के साथ आये है। हमें उम्मीद है आने वाले चुनाव में पलारी में हम भारी मतों से जीतेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *