7 मार्च का राशिफल

7 मार्च राशिफल: मेष राशि: आज आपका ग्रह स्थिति उत्तम समय है। परिवार के साथ समय व्यतीत करके तरोताजा महसूस करेंगे। सकारात्मक बने रहने से आप किसी भी परिस्थिति में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में समर्थ रहेंगे। प्रिय मित्र से मिलने का भी अवसर बन रहा लेकिन यह भी ध्यान रखें कि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा उठा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में कुछ व्यवधान आएंगे। इस समय किसी भी कानूनी कार्यवाही को निपटाना जरूरी है। नई योजनाओं पर अमल होगा और जल्दी ही इसके बेहतर परिणाम मिलेंगे। नौकरी पेशा लोगों को जल्दी ही कोई आफिशियल यात्रा का आर्डर मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, अंक – 3

वृष राशि: धन-संपत्ति की खरीदी बिक्री के लिए समय अच्छा है अगर कोई प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त का प्लान बन रहा है तो उस पर अमल करने का अनुकूल समय है। आपके सहयोगात्मक और संतुलित व्यवहार से परिवार में मान-सम्मान बना रहेगा।सरकारी कार्यों में पेपर संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। समझदारी से काम लें। किसी भी काम में ज्यादा सोच-विचार करने में समय न लगाएं, वर्ना परिस्थितियां हाथ से निकल जाएंगी। क्या करे – मंदिर निर्माण में धनराशि भेंट करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, अंक 9

मिथुन राशि: जिंदगी की बेहतरीन चीज़ों को शिद्दत से महसूस करने के लिए अपने दिल-दिमाग़ के दरवाज़े खोलें। चिंता को छोड़ना इसकी ओर पहला क़दम है। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ख़र्चा कर सकते हैं। बावजूद इसके, आप इस वक़्त का पूरा लुत्फ़ उठा पाएंगे। सफलता प्राप्ति के लिए स्वप्न देखना बुरा नहीं है, परन्तु हमेशा दिवास्वप्न में खोये रहना आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकता है।

भाग्यशाली रंग— गहरा लाल, अंक 2

कर्क राशि: कर्म और पुरुषार्थ ईमानदारी से हर काम में सफलता और उपलब्धि देगा। युवा वर्ग भी गंभीरता से अपने जीवन के मूल्यों को समझेंगे। लापरवाही की वजह से विघ्न पड़ सकते हैं। जिससे संबंधों के बीच कुछ तनाव बन सकता है। समस्याओं से घबराने की बजाए हल ढूंढने का प्रयास करें। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय व्यतीत न करें। अविवाहित लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।

भाग्यशाली रंग— लाल, अंक 7

सिंह राशि: आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जंक फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आज आर्थिक लाभ के लिए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। इस राशि के छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा सा गिफ्ट मिल सकता है। शाम को घर वालों के साथ कहीं घूमने का प्लानिंग बना सकते हैं। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग— गुलाबी लाल, अंक— 6

कन्या राशि: आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने के लिए समय अनुकूल है। इस समय बेहतर धनदायक परिस्थितियां बन रही हैं। साथ ही अपनी किसी नकारात्मक बात को छोड़ने का भी संकल्प करें। इससे परिजनों को भी खुशी मिलेगी। लोन संबंधी कोई प्लान बन रहा है तो पहले उस पर उचित विचार विमर्श अवश्य करें, लेकिन नजदीकी लोगों की गतिविधियों से अनभिज्ञ भी न रहें। यह लोग आपके खिलाफ कोई अफवाह फैला सकते हैं। अपनी कार्य प्रणाली को ज्यादा शेयर न करें। इस समय अपनी दुकान या ऑफिस के स्टाफ पर कड़ी नजर रखें।

आपसी संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।

भाग्यशाली रंग— आरेंज, अंक 8

तुला राशि: आपके प्रिय जन, स्वजन एवं अनुभवी लोगों के सानिध्य में आपको नई जानकारियां मिलेंगी। जो आपके लिए तरक्की दायक साबित होंगी। किसी निकट संबंधी का विवाह तय होने की सूचना मिल सकती है। धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। व्यवसायिक काम फोन के माध्यम से ही होते जाएंगे। आप घर बैठे कार्यों को सुचारू रूप से क्रियान्वित कर लेंगे। गवर्नमेंट सर्वेंट्स के लिए अत्यधिक कार्यभार की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी बातों को तुल न दें। आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी भावुकता पूर्ण रहेंगे।गलत खानपान की वजह से एलर्जी या पेट खराब होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लापरवाही न करें, अन्यथा दिक्कत बढ़ेगी।

भाग्यशाली रंग— सफेद, अंक 9

वृश्चिक राशि: ग्रह स्थिति में कुछ बदलाव आ रहा है। खुले दिल से इस बदलाव को स्वीकार करें, यह आपके लिए सकारात्मक रहेगा। किसी धार्मिक सम्मेलन का आपको आमंत्रण मिल सकता है, अपने विचारों को बेहतर तरीके से व्यक्त करना आपको मान सम्मान देगा। इस बात का भी ध्यान रखें कि बच्चों की परेशानियों को नजरअंदाज न करें। उनके साथ कुछ समय व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। कोई बीती हुई नकारात्मक बात दिनचर्या पर हावी न होने दें।इस समय कार्य क्षेत्र में अनुशासन और नियमों को अधिक मजबूत करना होगा। पति-पत्नी में कुछ तकरार रहेगी। प्रेम संबंध में आपको धोखा मिल सकता है, थोड़ा सचेत रहें। हेल्थ- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अत्यधिक थकान और तनाव का प्रभाव आप की कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है।

भाग्यशाली रंग— सुनहरा, अंक 8

धनु राशि: युवाओं को करियर संबंधी शुभ सूचना मिल सकती है। दृढ़ निश्चय होकर प्रत्येक कार्य में ध्यान दें। आर्थिक दृष्टि से भी दिन आपके लिए बेहतर उपलब्धियां ला रहा है। रचनात्मक और मन मुताबिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें। कभी-कभी बिना वजह आक्रोश आ जाने से कार्यों में विघ्न आ सकता है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को फिलहाल स्थगित करना उचित है, क्योंकि वर्तमान गतिविधियों में ही अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मनमुटाव की आशंका है। हेल्थ- ज्यादा तनाव की वजह से दिक्कतों से गुजरना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग आरेंज, अंक 9

मकर राशि: व्यवस्थित दिनचर्या से सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। घर के रखरखाव में भी आपकी रूचि रहेगी। सुकून पाने के लिए कुछ समय एकांत में जरूर व्यतीत करें । उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए अपने मित्रों और संबंधियों के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें, लेकिन दूसरों के निर्णय पर अमल करने से पहले उचित सोच-विचार करना जरूरी है। आपकी किसी लापरवाही की वजह से कार्य क्षेत्र में कोई कार्य बिगड़ सकता है। साथ ही आय के साधनों में कुछ कमी रह सकती है, लेकिन धैर्य बनाकर रखें। जल्दी ही समय आपके अनुकूल होगा। प्रेमी प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलने से खुशी मिलेगी। गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन लें।

भाग्यशाली रंग— लाल, अंक 9

कुंभ राशि: अपने स्वास्थ्य को नज़रअंदाज न करें, शराब से बचें। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। अचानक मिली कोई अच्छी ख़बर आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा। आपके प्रिय का प्यारा बर्ताव आपको ख़ास होने का अनुभव कराएगा इन लम्हों का पूरा लुत्फ़ उठाएं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को गौर से चुनें। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुज़रने वाला है। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है।

भाग्यशाली रंग— हल्का लाल, अंक 5

मीन राशि: पारिवारिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। साथ ही आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा और मानसिक सुकून भी बना रहेगा।बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए दूसरों से उम्मीद रखने की बजाय खुद ही निपटाने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों के साथ उचित समन्वय बनाकर रखें। आफिस में आपकी कार्य प्रणाली की अधिकारियों के बीच सराहना रहेगी। घुटनों और जोड़ों के दर्द की समस्या रह सकती है। वायु और बादी वाली चीजों का

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *