आ रहा है ‘छुट्टियों वाला अक्टूबर’, मिलेंगी 15 छुट्टियां

अगले महीने यानी अक्टूबर, 2022 में छुट्टियां ही छुट्टियां बरस रही हैं. इस महीने दीवाली, दशहरा, छठ पूजा, मिलाद-ए-शरीफ जैसे कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं. केंद्रीय रिजर्व बैंक RBI देशभर के सरकारी और निजी बैंकों के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है. आरबीआई की लिस्ट के मुताबिक, अक्टूबर, 2022 में देशभर में बैंकों की कुल 15 छुट्टियां पड़ेंगी. इनमें से कई त्योहार, सामाजिक दिवस और बैंक के अपने कामकाज की छुट्टियां हैं.

इस महीने 2 अक्टूबर भी है, जोकि नेशनल हॉलिडे है, लेकिन चूंकि इस बार 2 अक्टूबर रविवार को पड़ रहा है, ऐसे में इस दिन की छुट्टी काउंट नहीं होगी. इसके अलावा, इसी महीने दशहरा, दीवाली जैसी बड़ी छुट्टियां भी हैं.

1 अक्टूबर, 2022 बैंकों में अकाउंट्स के हाफ-ईयरली क्लोजिंग की छुट्टी
3 अक्टूबर, 2022 दुर्गा पूजा (महा अष्टमी)
4 अक्टूबर, 2022 दुर्गा पूजा (महा नवमी)/आयुध पूजा/श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव
5 अक्टूबर, 2022 दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव
6 अक्टूबर, 2022 दुर्गा पूजा (दसाइन)
7 अक्टूबर, 2022 दुर्गा पूजा (दसाइन)
8 अक्टूबर, 2022 मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिवस
13 अक्टूबर, 2022 करवा चौथ
14 अक्टूबर, 2022 ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का जुमा
18 अक्टूबर, 2022 काति बिहू
24 अक्टूबर, 2022 काली पूजा/दीपावली/दीवाली (लक्ष्मी पूजा)/नरक चतुर्दशी
25 अक्टूबर, 2022 लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा
26 अक्टूबर, 2022 गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष दिवस/भाई बिज/भाई दूज/दीवाली (बलि प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/एक्सेशन डे (जम्मू-कश्मीर)
27 अक्टूबर, 2022 भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/निंगोल चक्कूबा
31 अक्टूबर, 2022 सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्मतिथि/सूर्यप्रश्ति डाला छठ (सुबह का अर्घ्य)/छठ पूजा
आरबीआई हर साल देश के सरकारी और निजी बैंकों के लिए बैंकों की छुट्टी की लिस्ट जारी करता है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *