उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट तकनीकी खराबी से ठप, SSL सर्टिफिकेट अपडेट का काम जारी

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर सर्वर संबंधी तकनीकी समस्या आने के कारण उपयोगकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वेबसाइट फिलहाल अस्थायी रूप से अनुपलब्ध है।

जानकारी के अनुसार, वेबसाइट में आई समस्या SSL (सिक्योर सॉकेट्स लेयर) सर्टिफिकेट से जुड़ी तकनीकी त्रुटि के कारण उत्पन्न हुई है। सिक्योरिटी एरर की वजह से छात्र और अन्य उपयोगकर्ता पोर्टल का सुरक्षित रूप से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सुधार कार्य शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (NIC) की तकनीकी टीम SSL सर्टिफिकेट के नवीनीकरण और सिस्टम री-कॉन्फिगरेशन के कार्य में जुटी हुई है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी समस्या को जल्द से जल्द दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही वेबसाइट की सभी ऑनलाइन सेवाएं और सुविधाएं सामान्य रूप से फिर शुरू कर दी जाएंगी।

विभाग ने उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि वे वेबसाइट के पुनः सुचारू संचालन तक सहयोग बनाए रखें।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *