तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, पार्षद के बेटे की हुई दर्दनाक मौत

जशपुर। जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने बाइक और स्कूटी सवारों को रौंद दिया। इससे एक पार्षद के बेटे की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। दरअसल बगीचा थाना अंतर्गत बीती देर रात नशे में धुत्त एक बोलेरो चालक ने बाइक और स्कूटी सवारों को रौंद दिया। दुर्घटना में एक पार्षद के बेटे की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अम्बिकापुर रिफर किया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *