पोडगांव में सीएम भूपेश बघेल ने की 10 बड़ी घोषणाएं

रायपुर। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अंतागढ़ विधानसभा के पोडगांव ग्राम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अंतागढ़ परगना के सिपाही जाने माने  वाले टोंगराज बाबा के मंदिर के नए स्वरूप को जनता को समर्पित किया। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार जगदलपुर के प्रथम राजा अन्नमदेव के द्वारा अपने राज्य के अंतिम छोर पर बसे अंतागढ़ विधानसभा के पोड़गांव में राज्य की सरहद की रक्षा के लिए टोंगराज बाबा की प्रतिमा को स्थापित करवाया गया था।
मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं

– अंतागढ़ में अपर कलेक्टर और एडिशनल एसपी की पदस्थापना की घोषणा।

– अंतागढ़ पोड़गाव से टेमरूपानी तक रोड़ चौड़ीकरण की घोषणा।

– अंतागढ़ में तहसील भवन निर्माण की घोषणा।

– अंतागढ़ गोल्डन चौक से बिजली ऑफ़िस तक मॉडल रोड निर्माण की घोषणा।

– ग्राम पंचायत बण्डापाल बालक/बालिका स्कूल एवं आश्रम निर्माण की घोषणा।

– आमाबेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा।

– उप स्वास्थ्य केंद्र भैंसासूर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा।

–  ग्राम पंचायत बड़े गोपाल में नवीन आंगनबाड़ी की घोषणा।

– पोड़गांव हायर सेकेंडरी स्कूल के नवीन भवन की घोषणा। – गुडरापारा नाला में पुलिया निर्माण की घोषणा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *