GT vs SRH IPL 2026: नंबर-1 के लिए अहम भिड़ंत, आज अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

अहमदाबाद| आईपीएल सीजन 19 के  56वें मुकाबले  में आज  गुजरात टाइटंस (GT)  और  सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन समान रहा है, दोनों ने अब तक 11-11 मैच खेले हैं। इनमें से 7 जीत और 4 हार के बाद दोनों टीमों के पास 14 अंक  हैं। बेहतर नेट रन-रेट के कारण पॉइंट्स टेबल पर SRH दूसरे और GT तीसरे पायदान पर हैं।

हालाँकि पहले पायदान पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  के पास भी 14 अंक हैं। ऐसे में इस मुकाबले की विजेता टीम  16 अंकों के साथ सीधे टॉप पर  पहुँच जाएगी।

मुकाबला  अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम  में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे होगा।

पिच रिपोर्ट:
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच संतुलित मानी जाती है। यहाँ अब तक 49 मुकाबले खेले गए हैं और आज यह मैदान  लीग का 50वां मैच  हो रहा है। यहाँ बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए समान अवसर रहते हैं। रन चेज करना आसान है, जबकि बड़े स्कोर को डिफेंड करना भी संभव रहता है। बड़े मैदान के कारण चौकों की संख्या अधिक रहती है, जबकि छक्के कम लगते हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 49 मैचों में 24 बार जीत हासिल की, जबकि 25 बार रन चेज करने वाली टीम ने जीत दर्ज की।

पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 178 रन  रहा है। इस मैदान पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए चुनौती बराबर रहती है।

हेड-टू-हेड आंकड़े:
आईपीएल इतिहास में GT और SRH के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें GT ने 5 मुकाबले जीते हैं, जबकि SRH सिर्फ 1 ही जीत दर्ज कर सकी है।

संभावित प्लेइंग 11:

 गुजरात टाइटंस (GT): 
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथर
इम्पैक्ट प्लेयर:  राहुल तेवतिया

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा
इम्पैक्ट प्लेयर:  हर्ष दुबे

लाइव प्रसारण: 
आईपीएल 2026 का लाइव प्रसारण  स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *