किरंदुल।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी किरंदुल के तत्वावधान में किरंदुल के कांग्रेस परिवार और नगर परिवार की गरिमामय उपस्थिति में इंटक यूनियन श्रमिक सदन महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के सामने पूर्व वर्षों की भांति छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रथम त्योहार हरेली की विशेष पूजा अर्चना कर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर किरंदुल नगरपालिका परिषद के सम्माननीय अध्यक्ष , पार्षदगण , ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष, पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी , नगर महिला कांग्रेस के अध्यक्ष, पदाधिकारी, सांसद प्रतिनिधि, एमएमडब्ल्यू यू इंटक यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष, पदाधिकारी, एवं नगर परिवार की गरिमामय उपस्थिति रही।