राज्यपाल रमेन डेका ने कवर्धा कलेक्ट्रेट परिसर में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर। रमेन डेका ने कबीरधाम प्रवास के दौरान कवर्धा कलेक्ट्रेट परिसर में आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की।

पौधरोपण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने भी पौधरोपण किया।

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल वर्तमान के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक को प्रकृति संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

कार्यक्रम में कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *