छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

रायपुर |  छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया अब और अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGPSC) के माध्यम से परीक्षा प्रबंधन प्रक्रिया को सुदृढ़ किया जाएगा।

इस संबंध में आज मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया के लिए नियम, शर्तें और कार्यान्वयन प्रक्रिया निर्धारित करना था।

मुख्य सचिव श्री विकासशील ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोपरि रखा जाए। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित नियम और शर्तें निर्धारित करते समय लोक सेवा आयोग (UPSC/SSC) से सहयोग अवश्य लिया जाए और उनके नियमों एवं प्रक्रियाओं का अध्ययन किया जाए।

बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री रजत कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल,  सामान्य प्रशासन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

मुख्य सचिव ने सॉफ्टवेयर निर्माण और भर्ती प्रक्रिया के लिए एजेंसी निर्धारण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी सरकारी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, तेज और जवाबदेह हो।

विशेष अपडेट: बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भर्ती प्रक्रिया में तकनीकी माध्यमों का अधिकतम उपयोग किया जाएगा, ताकि आवेदन, परीक्षा और परिणाम प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी हो।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *