शक्ति के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में शासन ने की 24 कर्मचारियों की नियुक्ति,30 सितंबर को छत्तीसगढ़ शासन राजस्व आपदा प्रबंधन मंत्रालय रायपुर ने किया आदेश

09 सितंबर 2022 को अस्तित्व में आया था 33 वे शक्ति जिले का कलेक्टर कार्यालय

सक्ती- छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्रालय रायपुर ने 30 सितंबर 2022 को एक आदेश जारी कर प्रदेश के 33 वें राजस्व जिले शक्ति के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के लिए 24 नए कर्मचारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किये है, जिसमें करीब 23 कर्मचारी जिला कलेक्टर कार्यालय जांजगीर के हैं, जिन्हें स्थानांतरित करते हुए जेठा स्थित कलेक्टर कार्यालय में नियुक्त किया गया है, तो वहीं नए स्टेनोग्राफर के रूप में संतोष पांडेय की नियुक्ति की गई है, उल्लेखित हो कि 9 सितंबर को शक्ति जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय का कार्य प्रारंभ होने के बाद यहां आवश्यक विभागीय कर्मचारियों की नियुक्ति के शीघ्र ही कयास लगाए जा रहे थे, तथा इन 24 कर्मचारियों की नियुक्ति से जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का काम तेजी से होगा वहीं वर्तमान में शक्ति जिले के कलेक्टर के रूप में आईएएस अधिकारी नूपुर राशि पन्ना प्रथम जिलाधीश के रूप में पदस्थ हुई है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *