खुशखबरी : नतीजे के बाद पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं सस्‍ता हुए इतने रुपये.

पांच राज्‍यों के चुनावी नतीजे सामने आने के बाद पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं बल्‍क‍ि सस्‍ता हो गया है. यह खबर भले ही आपको चौंका दे लेक‍िन हकीकत यही है, कुछ शहरों में तो पेट्रोल के रेट में एक रुपये लीटर की कमी आई है. दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच चल रही जंग के बीच क्रूड ऑयल की कीमत में लगातार तेजी आ रही थी.

12 से 16 रुपये तक तेजी की थी उम्‍मीद क्रूड में तेजी के बीच जानकार चुनाव बाद पेट्रोल के रेट में 12 से 16 रुपये प्रत‍ि लीटर तक की तेजी की उम्‍मीद जता रहे थे. लेक‍िन अब भाव में ग‍िरावट आने से लोग खुश हैं.

आने वाले समय में कीमत में और कमी आने की संभावना है. दो दिन में क्रूड $139 प्रति बैरल से फिसलकर $108.7 पर आ गया है. क‍िस शहर में क‍ितना ग‍िरा रेट? शुक्रवार को भुवनेश्‍वर में पेट्रोल का रेट घटकर 102.27 रुपये से 101.81 रुपये प्रत‍ि लीटर पर आ गया.

जयपुर में रेट 108.07 रुपये से ग‍िरकर 107.06 रुपये प्रत‍ि लीटर पहुंच गया है. वहीं डीजल 91 पैसे ग‍िरकर 90.70 रुपये पर आ गया है। पटना में रेट 106.44 रुपये से कम होकर शुक्रवार सुबह 105.90 रुपये पर देखे गए.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *