आलिया के इस यूनिक ब्लाउज और लहंगे पर आ जाएगा हर किसी का दिल

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने ग्लैमरस लुक को लेकर भी बहुत चर्चाओं में बनी रहती हैं. हाल ही में उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज की गई थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित होने लगी है. ऐसे में आलिया भट्ट भी लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बन चुकी हैं. अपनी मूवीज के प्रमोशन के बीच आलिया भट्ट आउट ऑफ द बॉक्स ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही है. फैंस उनके सभी अंदाज को खूब पसंद करते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की एक तस्वीर वायरल होने लगी, जिसमें वो ‘पापा डोंट प्रीच’ ब्रांड का अनोखा लहंगा पहने हुए भी नज़र आ रही है.

हम बता दें कि ये लहंगा हल्के नारंगी रंग है, जिस पर लंबे टॉप-टू-डाउन पैटर्न में मिरर वर्क दिया गया है. इस भव्य लहंगे के साथ-साथ आलिया भट्ट ने गुलाबी ब्लाउज कैरी करना अधिक पसंद किया, जिसके हेमलाइन को रंगीन स्टोन से सजा दिया गया है. आलिया भट्ट ने अपने लुक को पूरा करने के लिए डैंगलर इयररिंग्स पहन रखे है और इसे मिनिमल मेकअप के संग पूरा कर रखा है. आलिया भट्ट ने ‘पापा डोंट प्रीच’ की ये जो ड्रेस पहन रखी है वो 1,75, 000 की है. आलिया के इस पूरे लुक को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट लक्ष्मी लहर ने स्टाइल किया है.

इतना ही नहीं आलिया अपने लुक में  बहुत सिंपल और एलिगेंट लग रही हैं. इन सबके साथ साथ आलिया इन दिनों गंगूबाई काठियावाड़ी के सक्सेस को खूब एंजॉय करती हुई भी देखि गई है . हाल ही में एक्ट्रेस को उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के संग रोमांटिक डिनर डेट पर स्पॉट भी किया जा चुका है. दोनों की फोटो और वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है. फोटो और वीडियो में तो आलिया और ऱणबीर की केमिस्ट्री देखने के लिए मिलती है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *