सुषासन तिहार 2026: नक्सलियों की जन अदालत वाली जगह पर CM साय की जनचौपाल, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

बीजापुर, छत्तीसगढ़  | छत्तीसगढ़ में सुषासन तिहार 2026 का रंग बिरंगा आयोजन जारी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बीजापुर के कोंडपल्ली गांव पहुंचे और इमली के पेड़ के नीचे जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पहले वे नक्सलियों के डर के साए में जीवन यापन करते थे, लेकिन अब सरकार की योजनाओं से उनके गांवों में स्कूल, आंगनबाड़ी, सड़क और पीने का पानी पहुंच रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “नक्सलियों द्वारा विकास में रोड़ा डालने के कारण वर्षों तक आदिवासी विकास से दूर रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद समाप्त हुआ। अब हमारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचेगा।”

इस अवसर पर जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। CM साय की इस पहल से इलाके में सकारात्मकता और विकास का नया उत्साह देखा जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *