गरियाबंद: ई-केवाईसी के बिना नहीं मिलेगा श्रम योजनाओं का लाभ, सभी पंजीकृत श्रमिकों के लिए अनिवार्य

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब पंजीकृत श्रमिकों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर श्रमिक और उनके परिवार के सदस्य योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं।

जिला श्रम पदाधिकारी जयंती बंसल ने बताया कि श्रमिकों का ई-केवाईसी पूर्ण होने के बाद ही उन्हें मंडल की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। विभाग ने जिले के सभी पंजीकृत श्रमिकों से जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराने की अपील की है।

श्रमिक अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र या च्वाइस सेंटर में जाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं। विभाग द्वारा ई-केवाईसी के लिए 20 रुपये प्रति केवाईसी शुल्क निर्धारित किया गया है।

श्रम विभाग ने कहा है कि समय पर ई-केवाईसी कराने से श्रमिकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *