रायपुर । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका से सोमवार को लोकभवन में छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल श्री डेका का अभिवादन किया।
भेंट के दौरान छत्तीसगढ़ के समग्र एवं सतत विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। राज्य के विकास को गति देने तथा विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
यह सौजन्य भेंट राज्य के विकास से जुड़े विषयों पर संवाद और विचारों के आदान-प्रदान के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही।