केंद्रीय विद्यालय में जी 20 मिलेट मोटे अनाज प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

किरंदुल- केन्द्रीय विद्यालय किरन्दुल में मंगलवार को जी 20 मिलेट मोटे अनाज की प्रदर्शनी आयोजित की गई। कक्षा छठवीं से नववीं तक के बच्चों के लिए यह प्रदर्शनी हुई थी।जिसमें कई बच्चों ने भाग लिया।यह प्रदर्शनी विद्यालय के प्राचार्य ऐ के पाण्डे देखरेख में सम्पन्न हुआ।इस प्रदर्शनी में बच्चों ने कई प्रकार के अनाज और शिक्षाप्रद जानकारी ली।
इस प्रदर्शनी में बच्चों ने बताया कि छोटे बीज वाली विभन्न फसलो के लिए प्रयुक्त होने वाले शब्द को मिलेट्स कहते हैं। भारत में कई प्रकार के मिलेट्स उपलब्ध हैं जिसमें से कुछ जैसे रागी, सामान्य 1 मोटे अनाज ज्वार,समा बाजरा आदि मिलेट्स इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है। यह कैल्शियम,आयरन,पोटेशियम फाइबर,विटामिन बी-6 का अच्छा स्त्रोत है।बता दें मोटे अनाज के बहुत से फायदे हैं जैसे वह हमारे सेहत के लिए लाभदायक हैं। साथ ही वह हर जगह उपलब्ध हैं। परन्तु जागरूकता की कमी के कारण हम इसका उचित उपयोग नहीं कर पा रहें हैं और इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटे अनाज का प्रस्ताव रखा हैं और 72 देशों ने इसका समर्थन किया हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *