सक्ती- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित बैठक एवं सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश प्रभारी तथा पूर्व जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमला देवी पाटले ने शिरकत की, इस दौरान कमला देवी पाटले के प्रभारी के रूप में झारखंड पहुंचने पर राज्य इकाई के पदाधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, तत्पश्चात प्रदेश प्रभारी कमला देवी पाटले ने बतौर राज्य प्रभारी बैठक में शामिल होकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय संगठन के निर्देशानुसार आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी साथ ही प्रदेश इकाई के सभी पदाधिकारियों एवं जिला इकाइयों को भी संगठन के कार्यों में सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने एवं केंद्र सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का आग्रह किया, इस दौरान कमला देवी पाटले ने झारखंड प्रदेश के अनुसूचित जाति मोर्चा के भी सभी पदाधिकारियों से भेंटकर उनसे संगठन के कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा सभी से परिचय लेते हुए मार्गदर्शन दिया, इस दौरान भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति
मोर्चा झारखंड प्रदेश के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं जिला इकाइयों के पदाधिकारी गण मौजूद रहे, एवं श्रीमती कमला देवी पाटले ने इस दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, तथा इस वर्ग के छात्र/छात्राओं के लिए भी सरकार ने शिक्षा संबंधी विभिन्न योजनाएं प्रारंभ की है जिसकी जानकारी हम सभी को लोगो तक पहुंचानी चाहिए,तत्पश्चात श्रीमती कमला देवी पाटले ने पद्मश्री बाल मुकुंद नायक से भी मुलाकात की