बिलासपुर में होने वाली महतारी हुंकार रैली को लेकर पूर्व विधायक खिलावन साहू ने ली भाजपा महिला मोर्चा बाराद्वार मंडल की बैठक

भाजपा शक्ति जिले द्वारा 11 नवंबर की महतारी हुंकार रैली को लेकर सभी 14 मंडलों में की जा रही जोर- शोर से तैयारियां, जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के नेतृत्व में जिले से जाएंगे हजारों की संख्या में महिला कार्यकर्ता

सक्ती -सक्ती विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरपाली कला में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल बाराद्वार की मंडल बैठक की गई। जिसमें आगामी 11 नवंबर को बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली में शामिल होने का महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों तथा उपस्थित जनों से आग्रह किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से सक्ती विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा अपने घोषणा पत्र में किये वायदों को सरकार के चार साल पूर्ण होने के बाद भी सरकार ने अपनी घोषणा को पूर्ण नहीं किया है,अतः महिलाओं के सम्मान में महिला मोर्चा द्वारा महतारी हुंकार रैली आयोजित किया गया है,इस मौके पर बाराद्वार मंडल अध्यक्ष संतोष राठौर, महामंत्री द्वय दीपक ठाकुर , गेंदराम मनहर, मंत्री विजय जायसवाल ,कार्यालय प्रभारी राकेश अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता गांधी राम जयसवाल, विसाहू श्रीवास ,नरेंद्र साहू, पारस श्रीवास,सीमा श्रीवास, गोमती पांडेय, गायत्री केवट ,नंदिनी भुइयां ,आरती कुम्हार,सरिता सहीस, उत्तरा कुमारी ,राम कुमारी कुंभकार ,सुनीता सिदार, चमेली राठिया, सावित्री सहीस, अनुपा गोंड, भगवती केंवट ,बृज बाई गोंड,पिंकी , अहिल्या तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे

भाजपा शक्ति जिले के 14 मंडलों से हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंचेंगी बिलासपुर की रैली में

शक्ति- भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के नेतृत्व में जिले के सभी 14 मंडलों से 11 नवंबर को बिलासपुर के सेरसा खेल मैदान रेलवे स्टेशन के पास में आयोजित महतारी हुंकार रैली में हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंचेंगी, तथा जिले में 11 नवंबर की रैली को लेकर प्रत्येक मंडलों एवं मंडल के नियुक्त किए गए प्रभारियों की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने लेकर सभी से आग्रह किया है कि प्रत्येक मंडलों से 500-500 की संख्या में महिलाएं पहुंचे तथा इस हेतु अधिक से अधिक इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करें, वही जिले के 14 मंडलों में भी महतारी हुंकार रैली को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है, तथा सभी मंडलों के प्रभारी भी अपने अपने स्तर पर पोलिंग बूथों एवं शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकर लेकर महिलाओं को बिलासपुर जाने का आग्रह कर रहे हैं, वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा का कहना है कि 11 नवंबर को बिलासपुर में प्रस्तावित राज्य स्तरीय महतारी हुंकार रैली राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किए गए वायदों को पूर्ण नही करने के विरोध में आयोजित है, तथा इस रैली में भारत सरकार की मंत्री स्मृति ईरानी सहित अन्य दिग्गज नेता शामिल होंगे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *