टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान से खेलेगा

 टी20 वर्ल्ड कप 2021 की शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी जिसमें भारत अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में करेगा। इस साल सातवां टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इस टूर्नामेंट में इससे पहले भी भारत ने अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। साल 2014 में टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ की थी और इस मैच में भारत को जीत मिली थी।

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 2007 में की गई थी और पहले सीजन में भारत ने अपना पहला मैच स्काटलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद 2009 में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ की थी। फिर 2010 और 2012 में भारत को पहले मैच में अफगानिस्तान का सामना करना पड़ा था तो वहीं 2014 में भारत को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। 2016 में टीम इंडिया को पहले मैच में न्यूजीलैंड की चुनौती मिली ती और एक बार फिर से टीम इंडिया को 2021 में पाकिस्तान का सामना करना पड़ेगा।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच 

2007- बनाम स्काटलैंड

2009- बनाम बांग्लादेश

2010- बनाम अफगानिस्तान

201- बनाम अफगानिस्तान

2014- बनाम पाकिस्तान

2016- बनाम न्यूजीलैंड

2021- बनाम पाकिस्तान

टी 20 वर्ल्ड कप 2021 में दो ग्रुप बनाए गए हैं और भारत को दूसरे ग्रुप में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। इस दोनों ग्रुप में क्वालीफिकेशन राउंड में शामिल दो ग्रुप में पहले स्थान पर रहने वाली एक-एक टीमों को शामिल किया जाएगा। भारत को इस बार पांच लीग मैच खेलने होंगे जिसमें पाकिस्तान के साथ पहला मैच 24 अक्टूबर को होगा।

T20 World Cup 2021 में भारत का कार्यक्रम

24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में

31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में

3 नवंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में

5 नवंबर को क्वालीफायर बी1 के खिलाफ दुबई में

8 नवंबर को क्वालीफायर ए2 के खिलाफ दुबई में

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *