चीनी मार्शल आर्ट खेल वुशू के लिए जिले के 11 खिलाडियों का केरल, जम्मू और हिमाचल में होने वाले राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं….. देखें वीडियों

बालोद- इन दिनों जिले के ग्रामीण अंचलों में चीनी मार्शल आर्ट खेल वुशु की टीम तैयार हो रही है। जो अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्त्व करेगी। चीनी मार्शल आर्ट खेल वुशू के लिए जिले के 1 सब जूनियर नेशनल, 6 जूनियर नेशनल और 4 सीनियर नेशनल यानि कि कुल 11 खिलाडियों का चयन केरल, जम्मू और हिमाचल में होने वाले राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बुधवार को पूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों ने कलेक्टर से मुलाक़ात की और केरल, जम्मू और हिमाचल में होने जा रहे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के 11 खिलाड़ी के शामिल होने की जानकारी प्रदान दी। वही कलेक्टर ने भी शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में हर संभव मदद करने भरोसा खिलाड़ियों को दिलाया। आपको बता दे कि चीनी मार्शल आर्ट खेल वुशू को भारतीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में शामिल करने के बाद जिले में भी कई प्रतिभावान खिलाड़ीयों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है। वुशु खेल कराते की तरह ही होता है। दो लोगो के बीच मुकाबला होता है। जिसमे जमीन में गिरने वाले कि हार और गिराने वाले कि जीत होती है। बता दे की पूर्व सैनिक संघ द्वारा वुशु की निशुल्क ट्रेनिंग जिले के खिलाड़ियों को दी जा रही है।

इन खिलाड़ियों के हुआ चयन-
राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता के लिए प्रेरणा साहू, डोमन, चंचल साहू, दीपाली साहू, कुणाल, ऐश्वर्य, चंद्रहास यादव, दीप्ति साहू, तनुजा साहू, खेमलता और सोहन यादव का चयन हुआ हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *