बलौदाबाजार में बाढ़ का कहर, प्रशासन ने 120 लोगों का किया सफल रेस्क्यू

बलौदाबाजार। जिले में पिछले दिनों हुई तेज बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई। ऐसे में जिला प्रशासन और आपदा राहत टीम की तत्परता से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे 120 लोगों को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, कसडोल तहसील के ग्राम बल्दाकछार से 38, पलारी तहसील के ग्राम अमेठी से 44 और मोहान से 23, जबकि सिमगा तहसील के ग्राम गणेशपुर से 15 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है।

सहायता के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सहायता, सूचना, बचाव और राहत कार्यों के लिए जिला कंट्रोल रूम नंबर 07727222454 जारी किया है। प्रभावित लोग या उनके परिजन इस नंबर पर संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

नदी-नालों से दूर रहने की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को नदी-नालों के किनारे नहीं जाने तथा आसपास जलभराव की स्थिति बनने पर तत्काल स्थानीय प्रशासन या कंट्रोल रूम को सूचना देने कहा गया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश और जलभराव की स्थिति में अफवाहों से बचें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *