‘पहले बलात्कार फिर क़ुरान का पाठ…’ सालों तक अपनी ही बेटियों को हवस का शिकार बनता रहा मौलवी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में एक इस्लामी मौलवी कई सालों तक अपनी ही बेटियों का बलत्कार करता रहा। एक्टिविस्ट व वकील राहत ऑस्टिन ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर इस घटना के बारे में जानकारी दी है। पीड़ित लड़कियों के मुताबिक, मौलवी उन्हें नींद से जगाता था और फिर उनका रेप करता था। इसके बाद वो उन्हें स्नान कर के नमाज पढ़ने के लिए कहता था। फिर वो बैठ कर उन्हें कुरान का ज्ञान देता था। पीड़ित लड़कियों ने बताया कि विरोध करने पर मौलवी कहता था कि दुनिया का हर बाप अपनी बेटियों के साथ यही सब करता है।

 

इसके बाद लड़कियों ने अपनी अम्मी को आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर मौलवी धमकाता था कि किसी को बताने पर उनका बुरा अंजाम करेगा। उक्त मौलवी ने दो निकाह कर रखे हैं। 2 बीवियों से उसकी 6 बेटियाँ हैं। इनमें से एक बेटी के साथ तो वो 5 वर्षों तक बलात्कार करता रहा। इसके लिए वो बच्चियों को सुबह 4 बजे से ही उठा दिया करता था। कभी-कभी वो रात को 2-3 बजे ही बुला कर उसका बलात्कार करता था। रात को जब उसकी इच्छा होती, तभी वो बच्चियों उठा देता था।

कभी-कभी रात के 12 बजे ही मौलवी बच्चियों को उठा देता था। एक पीड़िता अपने मामा के साथ सोती थी, किन्तु उसके मामा को इस संबंध में कुछ भी पता नहीं चल सका, क्योंकि जब मौलवी ये हरकतें करता था, उस समय घर में बाकी सब सोए रहते थे। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये वीडियो और मामला कब का है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *